G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा रेलवे स्टेशन के सुजरही के समीप शनिवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना कु सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के दसईपुर गांव निवासी देवपाल का 30 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला था। बताते हैं कि जब वह सुजरही के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया। हादशे के बाद से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share