G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में खाद पदार्थ के 7 सर्विलांस नमूने संग्रहित किए एवं 115 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ,उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर आज 25 नवम्बर को जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई। 1. जिला कारागार से आटा और तूर दाल के 02 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया 2. जिला अस्पताल से तैयार दाल और रोटी के 02 सर्वे नमूना संग्रहित। 3. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गाजीपुर थाना क्षेत्र शाह से आटा व दाल के 02 सर्वे नमूना संग्रहित तथा 115 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा मानकों से जागरूक किया गया।

4. खाद्य कारोबारकर्ताओं के खाद्य पदार्थों की FSW द्वारा त्वरित जांच की गई जिन खाद्य कारोबार कर्ताओं के खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाए गए उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। 5. सलमान मिष्ठान सदर कोतवाली बाकरगंज से बेसन लड्डू का विधिक नमूना संग्रहित। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, दिनेश चंद्र,सिद्धार्थ कुमार तथा पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share