उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित कुंदन फैक्ट्री से काम कर बाहर निकाल कर घर जा रहे कर्मचारियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे कर्मचारी घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ सोनी का 55 वर्षीय पुत्र संतोष सोनी जो मलवा थाना क्षेत्र में स्थित कुंदन फैक्ट्री में कर्मचारी है।

बीती देर शाम फैक्ट्री की छुट्टी होने पर वह बाहर निकाल कर रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे संतोष सोनी घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

