उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधनापुर गांव की मोड पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी सुरेश का 22 वर्षीय पुत्र विमलेश बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था।

शहर से वापस घर जाते समय जब वह अपने गांव की मोड पर पहुंचा। तभी रोड से निकला चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे विमलेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share