उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस ने जनता के गुमशुदा / खोये हुये 104 मोबाइल सेटों बरामद कर लिया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। सर्विलांस टीम व थानों की पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा जनता के गुमशुदा / खोये मोबाइलों की बरामदगी के संबंध में चलाये गये अभियान के तहत

क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन) दुर्गेश दीप के पर्वेक्षण में माह अक्टूबर – 2024 में सर्विलांस सेल व थानों की पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से जनपद में खोये / गुमशुदा मोबाइलों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर जनपद व आस-पास के जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 104 मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद किया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 29 लाख रूपये है। वही आज रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामदशुदा मोबाइल सेटों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share