उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी स्वर्गीय रईस अहमद का 22 वर्षीय पुत्र जाहिद अहमद अपनी मां 55 वर्षीय मां बेबी को बाइक पर सवार कर किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव आया था।

वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड डोलपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी माँ बेबी घायल हो गई। अपने चार पहिया वाहन से रोड से गुजर रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी मनोज गांधी ने उसको रोड पर पड़ा देखा तो अपने वहां से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share