उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अनमोल पाल जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज 26 नवम्बर को जिला कारागार, में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजय सिंह-प्रथम, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा उपस्थित सभी लोगो को प्रस्तावना, उ‌द्देशिका की शपथ दिलायी गयी और यह कहा गया कि हम संविधान का अक्षरः पालन करेगें। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए संविधान निर्माण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। न्याय रक्षक रोशनी उमराव द्वारा संविधान की मंशा के अनुरूप हम 479 बी०एन०एस के अधीन मुक्त किये गये बन्दियों के विषय में बताया और यह भी अवगत कराया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन न्याय रक्षकगण द्वारा प्राप्त सभी बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कर जिला कारागार फतेहपुर से मुक्त कराया गया। न्याय रक्षक अमित कुमार तिवारी द्वारा संविधान के बारे में विस्तार से समझाया गया और यह भी बताया गया कि संविधान ही सभी विधियों की मूल जनक है। इसके अतिरिक्त जेलर अनिल कुमार व डिप्टी जेलर कृपाल सिंह द्वारा संविधान की उ‌द्देशिका के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उनके द्वारा यह भी बताया गया कि डा० भीमराव अम्बेडकर को संविधान के निर्माता कहे जाते है। इसके अतिरिक्त अजय सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कर्मचारियो एवं जेल प्राधिकारियो को इसलिये प्रशस्त्र पत्र प्रदान किया गया कि 479 बी.एन.एस. के अधीन निर्मुक्त किये जाने वाले बंदियो की रिहाई के लिये किये गये प्रयासो को देखते हुये प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी द्वारा माननीय अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संविधान की मूल प्रति सप्रेम भेंट की गयी। इस कार्यक्रम में शिवसौरभ मिश्रा, न्याय रक्षक/लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, घनश्याम सिंह एवं वर्षा गुप्ता, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रदीप कुमार गुप्ता, डी०ई०ओ०, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सलोनी श्रीवास एवं रमेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह सहायक अध्यापिका द्वारा किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share