उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर ससुर खदेरी नदी के पुल के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौह गांव निवासी गोवर्धन का 36 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार सोमवार की शाम बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक जैसे ही बड़नपुर ससुर खदेरी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

