G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर हथगांम थाने की पुलिस ने एक चोर को सोने की एक जोड़ी बाली व 21400 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 26 नवम्बर को थाना हथगांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 230/24 धारा 331(4)/305 बी.एन.एस से सम्बन्धित अभियुक्त कालीचरन पुत्र गजोधर उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम अमिलिहापाल थाना हथगाँव जनपद को चोरी के सामान एक जोड़ी बाली पीली धातु का व 21400-/ रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी कालीचरण को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share