उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेला गांव में किशोरी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरेला गांव निवासी रोहिताश की 17 वर्षीय पुत्री प्रिया देवी ने परिजनों को डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजन उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसको कानपुर इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही जिला अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवा दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

