G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गाँव के समीप बीती देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जव्वाद का 21 वर्षित पुत्र सकील कस्बा निवासी नसीम का 20 वर्षीय पुत्र शमीम दोनो बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के गम्भरी गाँव गए थे।

वहाँ से वापस लौटते समय उसके साथ कस्बा निवासी नशीरे की 45 वर्षीय पत्नी आमना भी उसी बाइक पर सवार हो गई। बाइक जब गम्भरी गाँव से सिमौर रोड़ पर आगे बढ़ी तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सकील, शमीम और आमना तीनो घायल हो गई।

घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share