G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव की मोड पर बीती रात ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी कल्लू का 40 वर्षीय पुत्र धरम पाल जो ई-रिक्शा लेकर थाना क्षेत्र के तपनी गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय जब वह गांव की मोड पर पहुंचा तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्सा चालक धरम पाल घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुवा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share