उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्वर्गीय कलेशर का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक सुरेश घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलट सौरभ ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

