G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेताओ ने किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार पांडेय को दिया गया। भाकियू टिकैत गुट के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि मजदूर और किसान आज पूरे भारत में अपने मुद्दों को उजागर करने और निवारण की मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन दे रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गांरटी कृत खरीद के साथ सी प्रतिशत 2 प्लस 50 पर एमएसपी दी जाए, चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें, श्रम की आउटसोर्सिंग ओर ठेकाकरण को समाप्त करें। सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित हो, संगठित, असंगठित और कृषि क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिये 26 हजार रुपए प्रतिमाह का राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लागू करें।किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ किए जाएं। इसी प्रकार, अन्य मांगों में कहा गया है कि किसानों और मजदूरों को घरेलू उपयोग हेतु 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए,बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ किसानी के समझौते न किए जाएं।अंधाधुंध अधिग्रहण को समाप्त किया जाए, भूमि अधिग्रहण 2013 को लागू किया जाए।मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपए मजदूरी दी जाए। कृषि बीमा योजना का लाभ किसानों के लिए सुनिश्चित किया जाए। सभी किसानों के लिए 60 वर्ष की आयु में 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाए। किसान यूनियन पदाधिकारी युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, युवा तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तहसील प्रभारी अखिलेश सिंह, तहसील महासचिव सोलंकी सिंह, जिला सचिव केपी सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार आदि रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share