उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में स्थित संवतमऊ पुल के पास रात्रि लगभग आठ बजे बाइक सवार हथगांव थाना क्षेत्र के सराय इदरीस गांव निवासी पंचायत सहायक खंदक में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए उसके परिवारी जन कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय इदरीस गांव निवासी चरण सिंह ने बताया कि मांझिला बेटा राहुल सिहं बिंदकी धान बेचने गया था। वहां से वापस आते समय कुंवरपुर के पास रात लगभग सात बजे एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। हादशे की सूचना पर परिवार के लोग घटना स्थल पर जा रहे थे। तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के संवतमऊ पुल के पास सबसे बड़ा बेटा 24 वर्षीय निखिल सिंह की बाइक खंदक में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में उनके साथ यह दूसरी घटना घटित हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनका छोटा बेटा 18 वर्षीय नीतीश कुमार अपने भाई राहुल के पास गया था। तभी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को स्टार्ट करते समय उसमें आग लग गई। जिससे वो भी झुलस गया। जिससे नीतीश सिहं के झुलसने की खबर को सुनते ही उसके परिवार के कुछ लोग वहां पर पहुंचे। और दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता चरण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना नही दी है। खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर सूचना आयेगी तो विधिक कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

