उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 4 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देश के कम में परख ऐप के माध्यम से लर्निंग आउटकम पर आधारित आकलन कराये जाने हेतु निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों ने निपुण एसेसमेंट टेस्ट नैट परीक्षा को बच्चों को काबिल बनाने और उन्हें बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं की परीक्षा का आधार बताया। एस.आर जयचंद्र पांडेय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय को ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया। कक्षा 4 से 8 तक परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित 128847 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 125908 बच्चे उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए जो 97.72 प्रतिशत थे। परीक्षा शुचिता पूर्ण और नकल विहीन कराने हेतु प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक,डायट मेंटर्स, एसआरजी एवं एआरपी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।निपुण असेस्मेंट टेस्ट नैट परीक्षा ओएमआर सीट पर आधारित थी।इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के क्षमता का आंतरिक मूल्यांकन करना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share