G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जैती खेड़ा मजरे मरहरा गांव निवासी स्वर्गीय मेवा लाल पासवान का 40 वर्षीय पुत्र मुनेश कुमार पासवान 25 नवंबर को घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो पुलिस ने परिजनों द्वारा मृतक की शिनाख्त करने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share