G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार जिला सामान्य अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में समय की शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट व शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी जय सिंह व जिलेदार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी जय सिंह हुआ जिलेदार सिंह ने हरी झंडी दिखाते हुए बताया कि खागा तहसील से कुल 54 बच्चे 17 अभिभावक और 6 स्पेशल एजुकेटर तथा सदर तहसील से 68 बच्चे 20 अभिभावक व आर्ट स्पेशल एजुकेटर एवं बिंदकी तहसील 52 बच्चे 15 अभिभावक व 11 स्पेशल एजुकेटर प्रतिभा किया गया है। और इन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों से आए हुए सभी दिव्यांग बच्चों को ब्राह्मण के दौरान ऐतिहासिक स्थलों के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। तथा उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी बच्चों, अभिभावको व स्पेशल एजुकेटर को नास्ता फल एवं लच वितरण किया गया। वही खंड शिक्षा अधिकारी जिलेदार सिंह ने बताया कि समय की शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट शैक्षिक भ्रमण हेतु बाग बादशाही, बावन इमली, खजुहा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर आशुतोष मिश्रा, हृदय शंकर मिश्रा, दशरथ सैनी, अजीत निगम, सूर्यमणि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share