G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के क्रियांवयन के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य योजना, मिशन शक्ति “अम्ब्रेला स्कीम”, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोश इत्यादि योजनाओ की बिंदुवार समीक्षा की, के दौरान उन्होंने बैठक की कार्ययोजना न प्रस्तुत कर पाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि समीक्षा बैठक मे अद्यतन सूचनाओ के साथ उपस्थित हों।

उन्होंने बाल कल्याण समिति रजिस्टर में गुमशुदा बच्चों के अंकन की जानकारी ली और कहा कि जो बच्चे श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चाईल्ड लाईन द्वारा पुनर्वासन के लिए उपलब्ध कराये गए है, बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी बच्चों का शैक्षिक पुनर्वासन सुनिश्चित करे, तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये की शैक्षिक पुनर्वासन प्राप्त बच्चों की उपस्थिति एवं गतिविधियों की निगरानी अपने स्तर से करते रहे। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओ के संचालन की समीक्षा करें, तथा बाल कल्याण समिति को निर्देश दिये कि जो भी बच्चे पुनर्वासन के लिए प्राप्त होते है उनकी निगरानी कर रजिस्टर मेंटेन करे और प्राप्त बच्चों की लिखित रिपोर्ट से अवगत कराये
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समिति के सदस्य सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share