उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ कोल्ड स्टोर के समीप मंगलवार की देर शाम पैदल सब्जी लेने जा रहे दंपति को तेज रफ्तार अल्टो कार टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। मौके पर महिला की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।।जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के गुरसहाय (पैगा) गांव निवासी मो० बशीर राईन का पुत्र नवाब अपनी पत्नी नजमा के साथ एक वर्ष से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरी मोड़ के पास कोल्ड स्टोर में काम करता था। बताते हैं कि मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे दंपति सब्जी खरीदने पैदल जा रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार आ रही अल्टो कार ने दंपति को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। घटना के बाद अल्टो सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर ही नजमा की मौत हो गई। जबकि पति नवाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

