उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसावां गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवाल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी रामबहादुर का 45 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार अपनी 42 वर्षीय पत्नी शशि देवी और गाँव निवासी दिनेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गिरजेश कुमारी व गाँव निवासी परिवार के चार और लोगों के साथ ई-रिक्से पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के बरउन्हा गांव अपनी बुआ के लड़के के तिलक समारोह में सामिल होने जा रहे थे।

जब इनका रिक्शा गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसावां गांव के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सभी लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए

सन्तोष कुमार उसकी पत्नी शशी देवी और दिनेश कुमार की पत्नी गिरजेश कुमारी को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट हरि बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

