उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी स्वर्गीय पित्तू हेला का 60 वर्षीय पुत्र जवाहर लाल हेल अपने 27 वर्षीय पुत्र राजेंद्र हेला के साथ बाइक पर सवार होकर बीती शाम खागा कस्बा बाजार करने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरकारी एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पुत्र राजेंद्र हेला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करते हुए पिता जवाहरलाल हेला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share