उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कर थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गाँव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार भाई- बहन घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भभइचा गाँव निवासी उमा शंकर तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र गोरे तिवारी अपने 22 वर्षीय बहन प्रिंशु देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से बिंदकी कस्बा जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के टीसी गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार के उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे।दिनों भाई बहन घायल हो गए, घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रिंशु देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गोरे तिवारी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

