G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवाँ रोड पर लालीपुर गांव की मोड के समीप बीती रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी संतलाल यादव का 21 वर्षीय पुत्र मोनू यादव बीती रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवां गांव जा रहा था।

जब उसकी बाइक जमरांवां रोड पर लालीपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट आँखों पर पडने से मोनू अपनी बाइक रोड किनारे रोक कर खड़ा हो गया। तभी पीछे से आ रहा डम्पर उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। डंपर की टक्कर से मोनू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share