G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलेके ललौली थाना क्षेत्र के गौरी पुल के समीप बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बा निवासी स्वर्गीय शकूर का 60 वर्षीय पुत्र रज्जब जो साइकिल से गांव-गांव फेरी कर अमरूद बेचने का काम करता है।

बीती रात वह अमरुद बेचकर वापस घर लौट रहा था, जब वह थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास पहुंचा तभी बाइक सवार ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रज्जब गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही पिता के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र दिलशाद ने बताया की गौरी पुल के समीप बीती रात पिता की साइकिल को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिस बाइक ने टक्कर मारा है उस बाइक का नंबर UP 71 AC 7857 है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share