उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चकेहड़ी मोड़ के समीप बीती देर शाम बाइक और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो पर सवार बृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर मोहल्ला निवासी स्व. गंगा गुलाम का 65 वर्षीय पुत्र दशरथ ऑटो पर सवार होकर किसी काम से मलवा थाना क्षेत्र गया था। जब उसका ऑटो थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चकेहड़ी गांव की मोड पर पहुंचा। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार दशरथ घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share