उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में जिला अधिकारी के आदेश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आज 28 नवम्बर को थाना क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह को रोका गया। जिसमे सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर बाल विवाह को रुकवाया गया। चाइल्ड लाइन की टीम परियोजना समन्वयक द्वारा बालिका के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को देखा गया। जिसमे बालिका अभी नाबालिग पाई गयी बालिका के परिजनों को तथा वर पक्ष के साथ न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को बालिका के परिजनों को सुपुर्द करते हुए यह आदेश दिया कि बालिका की शादी 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही करेंगे। इस मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला समन्वयक नीरू पाठक परामर्श दाता अंकित जायसवाल सुपर वाइजर राजप्रिय पांडेय केश वर्कर सुशील मौर्या राहुल सिंह एवं राधा नगर थाने की पुलिस उपस्थित रही
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

