उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कस्बे में बाईपास मस्जिद के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किशनपुर चौकी अन्तर्गत बम्हरौली गांव निवासी भुक्कल सरोज की 34 वर्षीय पत्नी सविता सरोज अपने 20 वर्षीय भतीजे राज करन पुत्र मेडा के साथ बाइक पर सवार होकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कचरौली गाँव निमंत्रण में गई थी। वापस लौटते समय बीती रात लगभग 9:30 बजे बाईपास नहर पर ईदगाह से आगे सोनारी रोड पर अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से सविता सरोज उसके नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और भतीजा राजकरन टक्कर लगने से दूसरी तरफ गिर गया। जिसे गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धाता पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए कौशाम्बी मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया। सविता की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका के दो लड़की लक्ष्मी और कोमल और लड़का आजाद है।थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

