G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र मुत्तौर गाँव के समीप बुधवार की देर रात खेत से घर वापस आ रहे अधेड किसान को डम्फर ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुत्तौर गांव निवासी श्याम लाल लोधी का 50 वर्षीय पुत्र रामबाबू लोधी रात लगभग 8 बजे खेत से घर वापस आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे डम्फर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर परिजन घायल को लेकर अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में घटना की जानकारी पूर्व ग्राम प्रधान राजकरन सिंह लोधी ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share