G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मिटठ्नपुर गाँव के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की गिर मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के गया जनपद के अतरी थाना क्षेत्र के खरौहा गाँव निवासी चन्द्रशेखर का 29 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। छुट्टी पर वह ट्रेन के द्वारा वह घर आ रहा था। बताते है जब ट्रेन सदर कोतवाली के मिटठनपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक चलती ट्रेन से वह गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड जरिये परिजनो को सूचना दे दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share