G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के किमिदियापुर गाँव के रेलवे पुल के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से ढाई वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने चालक को ई-रिक्शा सहित हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी दीपू की पत्नी शीतलम अपने पुत्र सचिन को लेकर मायके नेवलापुर गांव गयी थी। देर शाम ई-रिक्शा से घर लौटते समय किमिदियापुर रेलवे पुल के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार मासूम सचिन की मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने चालक को ई-रिक्शा सहित हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share