उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप कंटेनर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना नरवल गांव हृदयखेड़ा गांव निवासी राम किशोर का 17 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ गगन साढ़ थाना के अरजराम गांव निवासी बशारत का 27 वर्षीय पुत्र अनूप सहित चार लोग चार पहिया वाहन से खागा कस्बा बारात में गए थे। वापस लौटते समय जब चार पहिया वाहन शहर क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित एआरटीओ आफिस के समीप पहुंची तभी एक कन्टेनर से भिड़ंत हो गई। जिससे अनूप व गोपाल उर्फ गगन की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। जिन्हें रात में ही कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

