उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ले में ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार छात्र और रिक्शा चालक दोनों घायल हो गए स्थानीय ने जब घटना देखी तो तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के करांव गांव निवासी बलवा का 35 वर्षीय पुत्र बुध राज जो सहर के गंगा नगर में निवास कर ई-रिक्सा चलता है और सरस्वती बाल मंदिर स्कूल के बच्चोंको घर से लाता और ले जाता है।

आज वह स्कूल की छुट्टी होने पर राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ला निवासी अमन के लगभग 5 वर्षीय पुत्र रुद्र जो सरस्वती बाल मंदिर में एल के जी का छात्र है। स्कूल की छुट्टी होने पर उसको रिक्से पर सवार कर घर छोड़ने जा रहा था। जब रिक्शा स्कूल से निकलकर रोड पर पहुंचा तभी रोड से निकले ट्रक ने रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा पलट गया और छात्र रुद्र व रिक्सा चालक बुधराज दोनों रिक्से के नीचे दब गए। स्थानीय ने घटना देखी तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और रिक्से के नीचे दोनो को बाहर निकाला। जिससे रिक्सा चलाज व छात्र दोनो घायलो को बाइक पर सवार कर तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे है वही घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है। छात्र के गर्दन में चोट होने के चलते डॉक्टर रेफर करने के लिए उसके परिजनों के आने का इंतेज़ार कर रहे है। अब सवाल उठता है की सरकार द्वारा जब बाईपास का निर्माण करवाया गया है तो भारी वाहन शहर के अंदर से होकर क्यों गुज़र रहे है। आये दिन भारी वाहन से कोई न कोई घटना सामने आ जाती है और ज़िम्मेदार मौत बने रहते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

