G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में दोपहर होटल के सामने एक विवाहिता महिला अपने 12 वर्षीय पुत्र के मामा के घर शादी समारोह में सामिल होने के लिए पैदल जा रही थी। तभी दो लोगो ने महिला से कहा हम तुम्हारे मामा के गाँव तक छोड़ देंगे। महिला अपने गले से सोने के मंगल सूत्र और झूमकी एवं पांच रूपए अपने बैग में रख रही थी तभी टप्पेबाजो ने बैग छीन लिया। और बाइक से फरार हो गये। घटना स्थल पर डायल 112 पुलिस और हसवा चौकी की पुलिस पहूँची। और थोडी देर बाद सीओ एसओ चौकी इंचार्ज मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से पडताल में जुट गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चक हैबतपुर गाँव निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी श्यामबाबू अपने 12 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ थाना थारियावं थाना क्षेत्र से रसूलपुर भभैचा गाँव अपने मामा श्याम के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से हसवा कस्बे के चौराहे पर पहूँची। जहाँ से अपने मामा को सूचित किया कि हसवा चौराहे पर हम आ चुके हैं। तभी सड़क पर पैदल चलने लगी। और दो टप्पेबाजो ने विवाहिता महिला को बहलाया और कहा कि हम तुम्हारे मामा के गाँव बाइक से छोड़ देगे। तुम अपने जेवरात अपने बैग में रख लो महिला सोने का मंगल सूत्र और एक जोड़ी झूमकी बैग में रख रही थी कि टप्पेबाजो ने बैग छीन लिया। और अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। घटना स्थल पर विवाहिता महिला के मामा केशव प्रसाद, राजेश कुमार, ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहूँची पुलिस ने पीड़ित महिला पुछताछ किया। पीड़ित महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि अपने बेटे आयुष के साथ मामा के गाँव शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी दो लोग हमारे पीछे से बोले कहाँ जायंगी। और अपने जेवरात कान और गले से उतार कर बैग रख लीजिए। तभी एक टप्पेबाजो ने बैग छीन लिया और मोटरसाइकिल से भाग गए। मामा केशव प्रसाद ने बताया कि श्याम चाचा के नातिन की बारात आ रही। उस शादी में शामिल होने के लिए भांजी पूनम अपने गाँव चक हैबतपुर गाँव से हसवा कस्बे में आकर फोन किया। जब हम लोग पहूँचे उस पहले लूटपाट के साथ बाइक सवार टप्पेबाजे फरार हो गये। वही घटना की सूचना पर सीओ अरूण कुमार राय , थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय और हसवा चौकी इंचार्ज सुमित देव पाडेय ने भारी पुलिस फोर्स के बाद घटना स्थल पर पहूँची। और आस क्षेत्र में तलाश करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे से तलाश की जा रहीं। इस मामले में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है। और आसपास के क्षेत्र में पुलिस देर रात तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share