उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ का 40 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह गांव निवासी कुंवारे का 42 वर्षीय पुत्र राम किसुन और गांव निवासी छोटा का 50 वर्षीय पुत्र मूलचंद तीनों मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

रोज की भांति आज भी तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर मजदूरी करने आ रहे थे। जब उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवराज राम किसुन व मूलचंद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे थे तभी मूलचंद के परिजन हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं युवराज सिंह और राम किसुन को जिला अस्पताल में भर्ती का डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

