G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आज दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय/वेयर हाउस का सुरक्षा के दृष्टिगत वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के ताले की सील, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन सिलेंडरो की वैधता आदि को देखा जो सही पाए गए एवं सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनके डियूटी रोस्टर के बारे मे जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप रमन, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share