उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी राम किशोर का 29 वर्षीय पुत्र अनिल अपने आठ वर्षीय पुत्र सरवन व भतीजे आदित्य उर्फ पुष्पेंद्र के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव शादी समारोह में गया था। रात लगभग ग्यारह बजे लौटते समय जैसे ही यह लोग नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अनिल, आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद शादी समारोह से लौट रही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जब हादसा देखा तो उन्होने अपनी गाड़ी रूकवाई और अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला जिला अस्पताल के मार्च्युरी हाउस से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

