G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियावं थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर बीती रात युवक वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दनियालपुर ( कमालीपुर) गाँव निवासी स्व. राजकुमार लोधी का 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ अर्जुन लोधी बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से पैदल चलकर नेशनल हाईवे 2 पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी अज्ञात ने उसको जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों के साथ स्थल पर ग्राम प्रधान अमन सिंह उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अमन सिंह ने बताया कि मृतक अपने घर से बीबीपुर गाँव में एक शादी समारोह में जा रहा था। तभी वाहन के इंतजार में नेशनल हाईवे सड़क पर खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। मौत की खबर पा कर मृतक की पत्नी विजमा देवी जो हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहू पद कार्यरत हैं। बड़ी पुत्री 12 वर्षीय आकांक्षा एवं 5 वर्षीय नितिन, बडे भाई कधई एवं मझले भाई धर्मेन्द्र की रो रो कर बेहाल है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share