G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर ओवर ब्रिज के समीप पैदल जा रहे राहगीर से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें राहगीर व बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी कामता प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अपनी 20 वर्षीय बहन रचना और 17 वर्षीय दूसरी बहन उमा को बाइक पर सावर कर बीती रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी गांव निमंत्रण में गया था।

वहां से आज सुबह लौटते समय जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र अल्लीपुर में स्थित नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप पहुंची। तभी मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी राम रतन का 45 वर्षीय पुत्र रामचंद्र जो पैदल खेत जा रहा था उससे भिड़ंत हो गई। पैदल जा रहा राहगीर रामचंद्र व बाइक चालक अनिल, उसकी बहन रचना और उमा चारो लोग घायल हो गए। तुरंत स्थानियो ने ई-रिक्शा से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share