उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के जिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी सूरजपाल का 40 वर्षीय पुत्र संकट और थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कल्लू का 26 वर्षी पुत्र रोहित जो रिस्ते में रोहित संकट का भतीजा लगता है।दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बीती रात हथगांम थाना क्षेत्र निमंत्रण में जा रहे थे।

जब उनकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share