G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चकेहडी गाँव की मोड़ के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी रमेश सोनी का 22 वर्षीय पुत्र शिवा सोनी अपनी 18 वर्षीय बहन खुशी सोनी व 15 वर्षीय दूसरी बहन गरिमा सोनी को बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र के चकेहड़ी गांव जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चकेहड़ी गांव की मोड पर पहुंची। तभी ऑटो की टक्कर से बाइक गिर गई जिससे बाइक चालक शिवा उसकी दोनों बहने घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने खुशी सोनी व गरिमा सोनी को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर जाने की सलाह देते हुए शिव सोनी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share