उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज सब्जी मंडी के समीप युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा लोगों ने देखा तो परिचितों ने उसके परिजनों को फोन कर जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा गांव निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू जो आज सुबह घर से निकाला था।

उसके बाद कोतवाली क्षेत्र के लोधी गंज सब्जी मंडी के समीप वह संदिग्ध अवस्था मे अचेत पड़ा था। स्थानियों ने उसे देखा तो परिचितों ने फोन कर उसके परिजनों को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन उसको ई-रिक्से से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

