उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गाँव निवासी ट्रक चालक ट्रक लेकर प्रयागराज जनपद जा रहा था। जब उसकी ट्रक कौशांबी जनपद के कोखराज थाना के समीप पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया, जिससे पीछे चल रहे ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिससे पीछे वाले ट्रक का चालक घायल हो गया, हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कच्छपुरवा गांव निवासी वजीर अहमद का 30 वर्षीय पुत्र इरफान जो ट्रक चालक है आज सुबह वह ट्रक लेकर प्रयागराज जनपद जा रहा था।

जब ट्रक उसका कौशांबी जनपद के कोखराज थाने के समीप पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया जिससे पीछे चल रहा ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया।जिसमे पीछे चल रहे ट्रक का चालक इरफान घायल हो गया। हादसे की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

