उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी ग्राम प्रधान पति की अनियंत्रित होकर ट्रक्टर पलटने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार गांव के बाहर उनके खेत में कर दिया गया। खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना अंतर्गत अमनी गांव निवासी इंद्रपाल उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र बाबूलाल यादव की सोखा बाबा मेला के पुराई हेतु मिट्टी लेने जाते समय जिहारवा नदी के पास ट्रैक्टर पलट जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दिनांक 30 नवंबर 2024 को सुबह समय लगभग 8 बजे अपने खेत से मिट्टी लेने जा रहे थे। तभी जैसे ही जिहारवा नदी के पास पहुंचे की अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे प्रधान पति की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने के उपरांत लोग मौके पर दौड़ पड़े लेकिन तब तक में उक्त व्यक्ति की मौत हो जा चुकी थी। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वही पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था और उन्होंने बताया कि जिनका अंतिम संस्कार आज ही गांव में ही कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

