G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के समीर बीती रात एक मोटर साइकिल पेड़ से टकरा जाने के कारण चालक की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को होते ही कोहराम मच गया और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना अंतर्गत सरौली गांव निवासी सनी रैदास उम्र 25 वर्ष पुत्र राम प्रताप रैदास की रात्रि में घर से खाना खाकर मोटर साइकिल से भट्ठे जाते समय मोटर साइकिल पर पेड़ से टकरा गयी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि दिनांक 30 नवंबर 2024 को मृतक सनी रैदास रक्षपालपुर में किसी भट्ठे में एक ट्रैक्टर का चालक था। और खाना खाने अपने घर सरोली आया था और वापस भट्ठे मोटर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही रारी गाँव की मोड़ पर पहुंचते ही अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। और पुलिस को सूचित कर दिया। वही ग्रामीणों की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share