G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मधिया खेड़ा गाँव में शनिवार की सुबह खेत में काम करते समय किसान को जहरीले साँप ने काट लिया।परिजनो को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मधियाखेड़ा गांव निवासी देवी प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र श्रीनारायण शनिवार की सुबह खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान जहरीले साँप ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे अशोक कुमार उर्फ रजोल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share