G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से निकल रही पुलिस की गाड़ी ने उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के ऊंवारी गांव निवासी मेहंदी हसन का 33 वर्षीय पुत्र वसीम अकरम बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक वसीम अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। रोड से गुजर रहे हुसैनगंज थाने के पुलिस के जवानों ने अपने चार पहिया वाहन ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share