उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ले में परिवारिक कलह के चलते महिला ने अधिक मात्रा में दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ला निवासी हाशिम की 23 वर्षीय पत्नी गज़ाला ने परिवारिक कलह के चलते अधिक मात्रा में दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share