उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समय बद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।

आज के तहसील खागा में कुल 74 शिकायते आम जन से प्राप्त हुई, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी खागा, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० सुनील भारती, परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे, तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, डीएसटीओ जोगेन्द्र सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा एवं प्रभारी निरीक्षक (पुलिस), राजस्व लेखपाल सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!