उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत किशनपुर दांदो संपर्क यमुना पुल एक साल के अंदर ही बदहाल हो गया। जिससे राहगीरों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर निर्माण कार्य को लेकर लोग लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। विभाग ने फिलहाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सपा शासन काल में स्वीकृत पुल का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक संस्था लोक निर्माण विभाग फतेहपुर द्वारा सेतु का निर्माण कार्य कराया गया। जिसका उद्घाटन लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने पिछले साल ही किया था। एप्रोच पुल भारी वाहनों के आवागमन से लगातार धंसता चला गया। बारिश में एप्रोच पुल सहित सड़क पूरी तरह गिरकर धराशाई हो गई। निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई।यह इसका जीता जाता उदाहरण है। एप्रोच पुल गिरकर धराशाई होने से आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है। हालांकि विभाग द्वारा पैदल यात्रियों के लिए बांस के डंडों की सुविधा प्रदान की है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया है और संबंधित ठेकेदार तथा कंपनी को नोटिस जारी कर दी गई है। एप्रोच पुल धराशाई हो जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। कस्बे का व्यापार भी प्रभावित है बांदा जनपद के व्यापारी लोगों का कस्बे से व्यापार रुका हुआ है। मदन प्रधान पहाड़पुर, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, गुड्डन जायसवाल आदि का कहना है कि बुंदेलखंड को एकता में बांधने वाले पुल का एक साल में इस तरह धराशाही हो जाना चिंता का विषय है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार शील का कहना है कि मिट्टी दब जाने के कारण सड़क और एप्रोच गिर गए हैं, पुनः काम जारी है जल्द ही सेतु का कायाकल्प कर आवागमन जारी किया जाएगा। लापरवाही पर संस्था ठेकेदार कंपनी को नोटिस दे दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

